परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

तज के मैली मैली कोरी कोरी गागर भरती है

 तज के मैली मैली कोरी कोरी गागर भरती है
चोर नहीं है फिर भी चोरी चोरी गागर भरती है
 
ओ रसिया मोरे मन बसिया तोरा ही तो है सबकुछ
ओ परमातम तोरी आतम तोरी गागर भरती है 
 
साँवरिया तोरी ये गुजरिया तोरी डगरिया जोह रही
तोरे दरसन कर के ही ये निगोरी गागर भरती है
 
जनम जनम के प्यासों को इतना तरसाना ठीक नहीं
अब तो रस बरसा दे चाँद, चकोरी गागर भरती है
 
काम दिया तो करने भी दे काहे भरमाता है तू
मार न कंकर मत कर जोराजोरी गागर भरती है

No comments:

Post a Comment