आप कहते हैं अल्प है साथी
अब सदाचार स्वल्प है साथी
भीड़ में हैं तो साथ चलना है
अन्यथा क्या विकल्प है साथी
इसका पर्याय ढूँढिये ही मत
मित्रता निर्विकल्प है साथी
यह तुम्हें स्वर्ण सा बना
देगी
वेदना काय-कल्प है साथी
धन को अमरस बता रहे हो तुम
ये शिकंजी का पल्प है साथी
ये जो हिन्दीगजल है मेरी है
हाँ ये मेरा प्रकल्प है साथी
अन्यथा क्या विकल्प है साथी
मित्रता निर्विकल्प है साथी
वेदना काय-कल्प है साथी
ये शिकंजी का पल्प है साथी
हाँ ये मेरा प्रकल्प है साथी
No comments:
Post a Comment