परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

इस निशा का विहान भी होगा

 इस निशा का विहान भी होगा
रोग है तो निदान भी होगा
 
कष्ट आया है तो डरें क्योंकर
कुछ न कुछ प्रावधान भी होगा 
 
आप भोजन तो कीजिए पहले
आपका मान पान भी होगा
 
ध्यान से देख मानचित्रों को
कोष है तो निशान भी होगा
 
आज पहुँचा है भूत काल जहाँ
कल वहीं वर्तमान भी होगा
 
दानदाता को मूर्ख मत कहियो
ऐसा मानव महान भी होगा
 
उस सभा में सुधा तो बरसेगी
पर वहाँ मद्यपान भी होगा

No comments:

Post a Comment