परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

इस कला में हम परम विश्वस्त हैं

 इस कला में हम परम विश्वस्त हैं
काम तो कुछ भी नहीं पर व्यस्त हैं
 
मित्र यह उपलब्धि साधारण नहीं
त्रस्त हो कर भी अहर्निश मस्त हैं 
 
आप सिंहासन सुशोभित कीजिये
हम पराजय के लिए आश्वस्त हैं
 
वे भला कैसे दिखेंगे आपको
जो उदित होते हुए भी अस्त हैं
 
दोष क्यों दीजै किसी को भी नवीन
हम तो लुटने के लिए अभ्यस्त हैं

No comments:

Post a Comment