परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

सत्य तो ब्यौहार है

 सत्य तो ब्यौहार है
झूठ आविष्कार है
 
ये कोई नदिया नहीं
प्रेम पारावार है 
 
उसकी नैया मत डुबा
वो तेरी पतवार है
 
जो कभी ब्यौहार था
अब वही व्यापार है
 
देख इससे दूर रह
मोह कारागार है
 
शम्भु से परिचय नहीं
फिर तो बंटाधार है

No comments:

Post a Comment