परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

ब्याज नहीं भूले केवल मूलों को भूल गये

 ब्याज नहीं भूले केवल मूलों को भूल गये
जीवन बगिया के कितने फूलों को भूल गये
 
सबसे कहते फिरते हैं सावन को मत भूलो
और स्वयं सावन वाले झूलों को भूल गये 
 
अब तो पत्थर वाले घाटों की बलिहारी है
गंगा जमुना के कच्चे कूलों को भूल गये
 
अपने पथ पर आने वाले कंकर भी हैं याद
लेकिन औरों के पथ के शूलों को भूल गये
 
नियमन किसको कहते हैं अब ये तक ध्यान नहीं
इंग्लिश में बोलें तो हम रूलों को भूल गये

No comments:

Post a Comment