परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

सुरम्य सुन्दर उदार नैना

 सुरम्य सुन्दर उदार नैना
परन्तु अबतक कुमार नैना
 
हम उसके रूपों को देख पाएं
सो दे रहा है उधार नैना 
 
कहीं धरा हैं कहीं गगन हैं
कहीं हैं झरने की धार नैना
 
महत्व हर अंग का है लेकिन
करेंगे नदिया के पार नैना
 
ये ही तो मर्याद का वसन हैं
करो नहीं तार तार नैना
 
वो क्या समझ पायेगा हृदय को
हुए नहीं जिसके चार नैना

No comments:

Post a Comment