परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

अब तो दे भी दीजिये दर्शन

 अब तो दे भी दीजिये दर्शन
पारदर्शी हो गये दरपन
 
तुमने पूछा कामना क्या है
कर दिया मैं ने हॄदय अरपन 
 
देख लो तुम पंछियों के नीड़
मुक्त को भी चाहिए बन्धन
 
प्रेम कान्हा की मुरलिया है
या किसी मीरा का पागलपन
 
प्रेम सीता का समर्पण है
या किसी शबरी की है जूठन
 
भाल पर नक्षत्र चमकेंगे
मन की पीड़ा को बना चन्दन
 
स्वर्ग जा कर क्या करेंगे हम
ना वहाँ राधा न ही मोहन

No comments:

Post a Comment