परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

जब तलक ढूँढे पोर-पोर नहीं

 जब तलक ढूँढे पोर-पोर नहीं
मीत का मिलता ओर-छोर नहीं
 
एक ऐसा मनुष्य दिखला दो
उसके हाथों में जिसकी डोर नहीं 
 
इक न इक दिन वो मिल ही जायेगा
भाव कोमल रखो कठोर नहीं
 
उसके जैसा कोई नहीं देखा
चित चुराता है फिर भी चोर नहीं
 
डूब सर्वांग रस के सागर में
मात्र तू उँगलियों को बोर नहीं
 
चन्द्र ही चन्द्र हर भवन में हैं
उस गली में कोई चकोर नहीं

No comments:

Post a Comment