परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

जो अहोभाव से भरा होगा

 जो अहोभाव से भरा होगा
उसका मन पारिजात सा होगा
 
व्यक्तियों से लड़ेंगे कबतक हम
मानसिकता से जूझना होगा 
 
अंश करुणा का घट रहा पल पल
सर्प का दंश और क्या होगा
 
स्वार्थ केवल गरल नहीं श्रीमान
ये सुधा भी है मानना होगा
 
क्या समाधान तब करेंगे हम
बिन्दु जब सिन्धु बन गया होगा
 
है पुराना धनुष तो क्या कीजै
लक्ष्य तो हमको साधना होगा
 
पट चुराकर खिसक लिया है जो
आपका ही कोई सखा होगा

No comments:

Post a Comment