परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

और भला क्या होना है

 और भला क्या होना है
वो ही रोना धोना है
 
रो कर पाया था जीवन
हँसते-हँसते खोना है 
 
किस से मन की बात कहें
सूना कोना कोना है
 
अश्रु जिन्होंने पौंछे हों
उनका रोना रोना है
 
जागे कौन जगाये कौन
सब ही को तो सोना है
 
विष की बेलें फैल चुकीं
अब तो अमृत बोना है

No comments:

Post a Comment