परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

मीत को मनाओगे तब हॄदय द्रवित होगा

 मीत को मनाओगे तब हॄदय द्रवित होगा
मन से मन मिलाओगे तब हृदय द्रवित होगा
 
जाल में किसी को जब तुम तड़पता देखोगे
और बचा न पाओगे तब हृदय द्रवित होगा 
 
कोई जब पुकारे पर भाग्यवश तभी उससे
दूर होते जाओगे तब हृदय द्रवित होगा
 
आप अपने जीवन से काम, क्रोध, लिप्सा और
स्वार्थ को घटाओगे तब हृदय द्रवित होगा
 
इन दिनों भले ही यह सबको चाहिए फिर भी
मन से धन हटाओगे तब हृदय द्रवित होगा

No comments:

Post a Comment