परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

गुणवान का सम्मान करने में भला क्या हानि थी

 गुणवान का सम्मान करने में भला क्या हानि थी
विद्वान का सम्मान करने में भला क्या हानि थी
 
कुछ व्यक्ति ऐसे भी हुए जो सूर्य के भी शत्रु थे
दिनमान का सम्मान करने में भला क्या हानि थी 
 
खिलजी को नालन्दा जलाकर क्या मिला था क्या पता
संस्थान का सम्मान करने में भला क्या हानि थी
 
यदि योग्य होता कंस तो क्यों रुष्ट होते उग्रसेन
संतान का सम्मान करने में भला क्या हानि थी
 
विष को लगा कर चूचुकों में आयी थी वह, अन्यथा
पयपान  का सम्मान करने में भला क्या हानि थी 

No comments:

Post a Comment