परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

हे शुभांगी कोमलांगों का प्रदर्शन मत करो

 हे शुभांगी कोमलांगों का प्रदर्शन मत करो
ये ही सब करना है तो संस्कार-वाचन मत करो
 
सृष्टि के आरम्भ ही से तुम सहज स्वाधीन थीं
क्यों हुईं परवश, विचारो, मात्र रोदन मत करो 
 
कौन है नारी का बैरी क्या तुम्हें अनुभव नही
फिर भी लड़ना है परस्पर तो प्रभंजन मत करो
 
किसलिए तारा, अहिल्या, द्रौपदी बनती हो तुम
मानिनी ऐसे स्वयं का मानमर्दन मत करो
 
तुम जगत की स्वामिनी हो तुम अखिल-अधिकारिणी
हे सुरम्या तुम तो आज्ञा दो निवेदन मत करो 


No comments:

Post a Comment