परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

यातना सी यातना है

 यातना सी यातना है
बात करना भी मना है
 
अपनी हो या हो परायी
वेदना तो वेदना है 
 
प्रेम है तो कर समर्पण
कामना तो याचना है
 
चाहे मिट्टी में दबा दो
गन्ध को तो फैलना है
 
तुम अभी पर्वत चढ़े हो
सिन्धु को भी लाँघना है
 
मत इसे आदेश कहिए
यह हमारी प्रार्थना है

No comments:

Post a Comment