परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

कामना अव्यक्त थी तो व्यक्त करते

 कामना अव्यक्त थी तो व्यक्त करते
और इस आसक्त को अनुरक्त करते
 
आपने आँखें तरेरीं हट गये हम
और क्या उपचार त्यागे-त्यक्त करते 

हम तो कण्ठी-बन्द सेवक थे सनातन
एक सेवक को पुनः क्या भक्त करते
 
आपने पूछा भला यह प्रेम क्या है
किस तरह अव्यक्त को हम व्यक्त करते

No comments:

Post a Comment