परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

जो है गंगा जमुन की धारों में

 जो है गंगा जमुन की धारों में
बस वही भाव हों विचारों में
 
सब कथा जानते हैं ऋतुओं की
बुद्धि कितनी है देवदारों में 
 
ब्रह्म जिज्ञासु है तो खोज उसे
बाँसुरी, शंख, ढप, सितारों में
 
दान करने की होड़ हो तो हो
बैर होता नहीं उदारों में
 
भाव की बाट जोहते हैं नित
धैर्य कितना है शिल्पकारों में
 
खोज कर लायें चल पुनः उसको
जो गजल खो गयी है नारों में

No comments:

Post a Comment