मान्यवर का प्रश्न है दिनरात का आधार क्या है
और ये दिनरात हैं इस बात का
आधार क्या है
एक और अद्भुत अनोखा प्रश्न
है श्रीमान जी का
ज्ञात का आधार क्या अज्ञात का आधार क्या है
एक हैं जयचन्द वे भी पूछते
हैं प्रश्न अद्भुत
हमको ये बतलाओ भीतरघात का आधार क्या है
झक्क खादी धार कर ताम्बूल
मुँह में ठूँस कर, फिर
पूछते हैं विप्लवी, उत्पात का आधार क्या है
जी करे है प्रश्न पूछूँ
हाइजीनिक पण्डितों से
वे क्वचित बतलाएँ जात और पात का आधार क्या है
ज्ञात का आधार क्या अज्ञात का आधार क्या है
हमको ये बतलाओ भीतरघात का आधार क्या है
पूछते हैं विप्लवी, उत्पात का आधार क्या है
वे क्वचित बतलाएँ जात और पात का आधार क्या है
No comments:
Post a Comment