परिचय - नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

Tuesday, 9 June 2026

भला ये कौन सा सुख है

 भला ये कौन सा सुख है
किसी का दुख मेरा सुख है
 
ये मेरा दुख नहीं प्यारे
किसी मनमीत का सुख है 
 
तुम्हें कुन्दन बना देगी
ये पल भर की व्यथा सुख है
 
जगत में सुख नहीं खोजो
यहाँ तो वेदना सुख है
 
सृजन करती है करुणा का
दुखों की दिव्यता सुख है
 
तनिक सा डूब कर देखो
कलाओं में बड़ा सुख है

No comments:

Post a Comment